Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून सुस्त: बारां में सबसे ज्यादा बारिश; पश्चिमी जिलों में गर्मी बरकरार
जयपुर। राजस्थान में बीते 24 घंटे के दौरान कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, लेकिन मानसून की सुस्ती अब भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह में भी राज्य में भारी बारिश की संभावना कम है।

बारिश मुख्य रूप से बारां, भरतपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं समेत पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हुई। बारां जिले के अटरू में सबसे अधिक 50 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
सबसे ज्यादा बरसात बारां जिले के अटरू में 50MM दर्ज हुई। बारां के छबड़ा में 5, दौसा के बांदीकुई में 18, भरतपुर के डीग में 2, जयपुर के आंधी में 2, कोटपूतली में 3, झालावाड़ के खानपुर में 6, झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में 8, करौली के हिंडौन में 10, अलवर के नीमराणा में 3, सीकर के लक्ष्मणगढ़ में 6 और नीमकाथाना में 5MM बरसात हुई। इनके अलावा अलवर, जयपुर, दौसा, सीकर, धौलपुर, भरतपुर के अन्य कुछ इलाकों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी हुई।
मानसून ट्रफ उत्तर दिशा में, इसलिए नहीं हो रही भारी बारिश
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की मुख्य ट्रफ लाइन वर्तमान में अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर बनी हुई है। यह ट्रफ फरीदकोट, लुधियाना, शाहजहांपुर, बलिया, जलपाईगुड़ी होकर गुजर रही है, जिससे राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और उड़ीसा जैसे कोर मानसून ज़ोन में वर्षा की गतिविधियां कमज़ोर बनी हुई हैं।
राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान (अधिकतम और न्यूनतम)
| क्रमांक | शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|---|
| 1 | अजमेर | 33.8 | 24.2 |
| 2 | भीलवाड़ा | 33.0 | 25.8 |
| 3 | अलवर | 32.6 | 25.6 |
| 4 | जयपुर | 30.9 | 26.7 |
| 5 | पिलानी | 36.7 | 23.2 |
| 6 | सीकर | 31.0 | 25.0 |
| 7 | कोटा | 33.4 | 26.6 |
| 8 | चित्तौड़गढ़ | 35.0 | 24.8 |
| 9 | उदयपुर | 33.4 | 25.4 |
| 10 | बाड़मेर | 37.6 | 26.8 |
| 11 | जैसलमेर | 38.0 | 25.7 |
| 12 | जोधपुर | 35.0 | 25.8 |
| 13 | बीकानेर | 38.4 | 28.2 |
| 14 | चूरू | 32.8 | 26.8 |
| 15 | गंगानगर | 39.1 | 29.5 |
| 16 | नागौर | 34.7 | 25.5 |
| 17 | जालौर | 35.1 | 27.2 |
| 18 | करौली | 31.0 | 26.4 |
| 19 | दौसा | 29.6 | 26.4 |
| 20 | प्रतापगढ़ | 31.7 | 24.6 |
| 21 | झुंझुनूं | 31.2 | 24.1 |
| 22 | पाली | 33.2 | 24.1 |

