SI Paper Leak Case Update: SI पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा: अशोक गहलोत के PSO और बेटे की गिरफ्तारी
राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने शुक्रवार देर रात राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। SOG की टीम शुक्रवार रात से दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।
पेपर खरीदने का खुलासा
अब तक की जांच में यह सामने आया है कि PSO राजकुमार यादव ने अपने बेटे भरत यादव के लिए SI भर्ती परीक्षा का पेपर खरीदा था। भरत यादव ने परीक्षा में पास होने के बाद फिजिकल टेस्ट में फेल हो गया था। गौरतलब है कि राजकुमार यादव, अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उनकी सुरक्षा में PSO के रूप में तैनात था। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद भी वह गहलोत का PSO बना रहा।

मामले को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पोस्ट की। लिखा- किसी भी व्यक्ति की अपराध में कोई संलिप्तता हो तो कानून अपना काम करें।
https://x.com/ashokgehlot51/status/1954156215665074496
उल्लेखनीय है कि एसआइ भर्ती-2021 में 859 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके पेपर लीक मामले में अब तक 44 प्रशिक्षु एसआइ, राजस्थान लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य रामूराम रायका और पेपर लीक गिरोह के 30 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
SI भर्ती पर कई दावे कर चुके किरोड़ी
किरोड़ी ने आगे कहा कि अब इस मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के पीएसओ रहे हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव और उनके बेटे भरत यादव की गिरफ्तारी से यह साबित हो गया है। किरोड़ी लाल मीणा एसआई भर्ती को लेकर कई बड़े दावे कर चुके हैं. साथ ही उन्होंने एसआई भर्ती 2021 में फर्जीवाड़ा होने का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की थी।
वहीं, अशोक गहलोत के PSO रहे राजकुमार के बेटे भरत ने लिखित परीक्षा से पहले प्रश्नोत्तर पढ़कर एसआई भर्ती परीक्षा पास की थी. हालांकि, बाद में वह फिजिकल में फेल हो गया था. एसओजी की टीम एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक कुल 54 उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) समेत कुल 120 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है

