Home Minister Amit Shah: गृह मंत्री के रूप में अमित शाह ने बनाया रिकॉर्ड: तोड़ा आडवाणी का कार्यकाल
अमित शाह ने भारत के गृह मंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 6 साल और 65 दिनों तक यह पद संभाला, लाल कृष्ण आडवाणी का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

देश के मौजूदा गृह मंत्री अमित शाह ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस रिकॉर्ड के साथ ही वे सबसे ज्यादा समय तक गृह मंत्री के पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं। शाह ने 30 मई, 2019 को पद संभाला था। उन्होंने 2,258 दिन पूरे किए। इससे पहले, गोविंद बल्लभ पंत और लाल कृष्ण आडवाणी इस पद पर रहे थे।
अमित शाह मंगलवार को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री बन गए। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। शाह ने 30 मई, 2019 को पहली बार पद संभालने के बाद से कार्यालय में कुल 2,258 दिन (लगभग 6 वर्ष और 68 दिन) पूरे कर लिए हैं। शाह ने 5 अगस्त को यह उपलब्धि हासिल की। 5 अगस्त कोउन्होंने 2019 में संसद में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त हो गया था।
सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री रहे जीबी पंत, आडवाणी
शाह से पहले, गृह मंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल कांग्रेस नेता गोविंद बल्लभ पंत और भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने संभाले थे। आडवाणी ने 2,256 दिनों (19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक) के लिए इस पद पर कार्य किया। वहीं, गोविंद बल्लभ पंत ने 10 जनवरी 1955 से 7 मार्च 1961 तक 6 साल और 56 दिनों तक सेवा की।
शाह से पहले इन नेताओं के नाम था ये रिकॉर्ड
अमित शाह के इस रिकॉर्ड से पहले कांग्रेस के गोविंद वल्लभ पंत और बीजेपी के लाल कृष्ण आडवाणी इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं। आडवाणी ने 2256 दिनों तक देश के गृहमंत्री रहे हैं। लाल कृष्ण आडवाणी ने गृह मंत्री पद को साल 1998 में संभाला था और 22 मई 2004 तक इस पद पर बने रहे थे। इसके अलावा गोविंद वल्लभ पंत की बात करें तो उन्होंने इस पद पर 6 साल और 56 दिनों का कार्यकाल पूरा किया है। वे 10 जनवरी 1955 को देश के गृह मंत्री बने थे और 7 मार्च 1961 तक इस पद बने रहे थे।
देश के पहले सहकारिता मंत्री
शाह 30 मई, 2019 से 9 जून, 2024 तक गृह मंत्री रहे और 10 जून, 2024 को पुनः नियुक्त हुए। इसके अतिरिक्त, उन्हें देश के पहले सहकारिता मंत्री होने का गौरव प्राप्त है। इससे पहले, वे गुजरात के गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हाल ही में एनडीए की बैठक में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शाह की उनके योगदान के लिए प्रशंसा की।

