IPS Sonali Mishra: IPS सोनाली मिश्रा बनीं RPF की पहली महिला DG: 31 अक्टूबर 2026 तक संभालेंगी पदभार
केंद्रीय कैबिनेट ने IPS सोनाली मिश्रा को रेलवे पुलिस फोर्स यानी RPF का DG बनाने की मंजूरी दे दी है। यह पहली बार है जब किसी महिला को यह पद दिया जा रहा है। सोनाली 31 अक्टूबर 2026 तक यानी रिटायर होने तक इस पद पर बनी रहेंगी। वो वर्तमान DG मनोज यादव की जगह लेंगी जो 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह 1993 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) अधिकारी हैं।
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मिश्रा की 31 अक्टूबर, 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह वर्तमान महानिदेशक मनोज यादव से पदभार ग्रहण करेंगी, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं
इस साल मई में मध्य प्रदेश के भोपाल में राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन हुआ था। 31 मई को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर हुए इस आयोजन के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला अफसरों को सौंपी गई थी।
इसमें IPS सोनाली मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का जिम्मा मिला था। उनके नेतृत्व में 6 से अधिक महिला IPS अधिकारियों ने भोपाल की प्रमुख जगहों पर मुस्तैदी के साथ सेवाएं दी थीं।
कौन हैं सोनाली मिश्रा?
सोनाली मिश्रा मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की IPS अधिकारी हैं। मिश्रा को जुलाई 2021 में पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF फॉर्मेशन का नेतृत्व करने वाली पहली महिला कमांडर नियुक्त किया गया था। मिश्रा ने कश्मीर घाटी में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के रूप में भी बल का नेतृत्व किया है। इसके अलावा, उन्होंने BSF के खुफिया विभाग का भी नेतृत्व किया। उन्होंने BSF में ADG के रूप में भी काम किया है।
कई पुरस्कारों से सम्मानित
मिश्रा को PPMDS (विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक) और PMMS (पुलिस पदक फॉर मेरिटोरियस सर्विस) से सम्मानित किया गया है।मिश्रा को पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का अनुभव है। उन्होंने BSF में भी बड़े पदों पर काम किया है। उन्हें वीरता और अच्छी सेवा के लिए कई पदक भी मिल चुके हैं। इससे पता चलता है कि वह एक बहुत ही काबिल और अनुभवी अधिकारी हैं।

