Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: चांदी ₹1,867 सस्ती हुई
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 15 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹339 गिरकर ₹97,964 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसका दाम ₹98,303 पर था।

वहीं चांदी की कीमत ₹1,867 कम होकर ₹1,12,000 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,13,867 पर थी। ये चांदी का ऑल टाइम हाई भी है। वहीं सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
कैसे तय होती है सोने-चांदी की कीमतें?
सोना-चांदी के दाम रोजाना आधार पर तय किए जाते हैं. इसके लिए कई फैक्टर जिम्मेदार है, जिनमें एक्सचेंज रेट, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सीमा शुल्क शामिल है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ता है। अगर वैश्विक बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बनती है तो निवेशक बाजार से दूरी बनाकर सोने जैसे सुरक्षित निवेश में अपना पैसा लगाना बेहतर समझते है।
इसके अलावा, भारत में सोने का सामाजिक और आर्थिक महत्व भी है। यहां पर किसी भी शादी से लेकर पर्व त्योहार में सोने का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, किसी परिवार के पास सोने का होना उस परिवार की संपन्नता का भी प्रतीक माना जाता है। सोने ने हर दौर में महंगाई की तुलना में बेहतर रिटर्न देनेवाला खुद को साबित किया है। यही वजह है कि हमेशा इसकी मांग बनी रही है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।