IMD Weather Rainfall Floods Update: उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर: तेज बारिश और आकाशीय बिजली से 14 की मौत, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
उत्तर प्रदेश में मानसून अपना असर दिखा रही है। भारी बारिश ने प्रदेश के पश्चिमी से लेकर पूर्वी इलाके तक नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया है। वहीं, बारिश के प्रभाव के कारण प्रदेश भर में 14 लोगों की मौत का मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में नदियां और बांध खतरे के निशान से ऊपर बहने लगे हैं। ललितपुर, झांसी, वाराणसी, चित्रकूट, लखनऊ और कानपुर जैसे क्षेत्रों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। भारी बारिश के कारण जनजीवन पर असर पड़ा है। तेज बारिश और आकाशीय बिजली के प्रभाव के कारण प्रदेश भर से 14 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि के कारण बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। इससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। झांसी में पथराई नदी के उफनाने से 300 परिवार घरों में कैद हो गए हैं। वहीं, लखनऊ में उफनाए नाले में एक युवक बह गया।
आंकड़ों में कहर: 54 जिलों में औसत 13.4 मिमी बारिश
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। 21 राज्यों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी है। MP-UP में बिजली गिरने का अलर्ट है। उत्तराखंड में बिजली गिरने के साथ-साथ अचानक बाढ़ आने और लैंडस्लाइड का भी अलर्ट है।