Gold Price Today: सोने की कीमत में बढ़त, चांदी सस्ती हुई: 24 कैरेट सोना ₹95,951 और चांदी ₹1,05,875 प्रति किलो
सोने के दाम में आज यानी 30 जून को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹167 बढ़कर ₹95,951 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹95,784 पर था।

वहीं चांदी की कीमत ₹682 गिरकर ₹1,05,875 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,05,193 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी कमी आई है। आज सोमवार, 30 जून को चांदी का रेट 1,07,700 रुपये प्रति किलो है। कल की तुलना में चांदी 100 रुपये कम पर कारोबार कर रही है।
सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,789 रुपए बढ़कर 95,951 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,858 रुपए बढ़कर 1,05,875 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।