Gold Price Today: इस हफ्ते सस्ता हुआ सोना-चांदी: एक हफ्ते में सोना ₹2,900 और चांदी ₹1,582 हुई सस्ती
इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 21 जून को सोना 98,691 रुपए पर था, जो अब (28 जून) को 95,784 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 2,907 रुपए कम हुई है।

वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 1,06,775 रुपए पर थी, जो अब 1,05,193 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 1,582 रुपए कम हुई है। विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी की वजह से सोने की कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट आई है। देशभर में फिलहाल 24 कैरेट गोल्ड 97 हजार रुपये के पार है। वहीं गहने खरीदने वालों के लिए 22 कैरेट गोल्ड 89 हजार के पार पर है।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इसमें उतार-चढ़ाव स्थानीय बाजार की डिमांड और वैश्विक संकेतों पर निर्भर करता है। अगले सप्ताह के दौरान भी इसमें हलचल बनी रह सकती है। एक हफ्ते में चांदी के भाव में 2200 रुपये की प्रति किलोग्राम गिरावट देखी गई है। एक किलोग्राम चांदी का भाव ₹1,07,800 पहुंच गया है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में चांदी ₹1,07,800 किलो बिक रहा है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।