PM Modi Croatia Visit: PM मोदी पहुंचे क्रोएशिया: किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम क्रोएशिया पहुंचे, जो उनकी तीन देशों की पांच दिवसीय विदेश यात्रा का अंतिम पड़ाव है। यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर गया है। इस दौरे को भारत-यूरोप संबंधों के विस्तार की दिशा में अहम माना जा रहा है।

पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज़ प्लेंकोविच और राष्ट्रपति जोरोन मिलानोविच से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, विज्ञान और तकनीकी सहयोग पर द्विपक्षीय बातचीत होगी।
यह यात्रा भारत और क्रोएशिया के बीच संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ यूरोपीय संघ के देशों के साथ भारत की साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। पीएम मोदी की यह यात्रा इस बात का संकेत है कि भारत यूरोप के साथ अपने रिश्तों को और आगे बढ़ाना चाहता है।
रविवार को शुरू हुए PM के दौरे के पहले दिन वह साइप्रस के दो दिन के दौरे पर पहुंचे थे। PM सोमवार को यहां से G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा गए। जहां उन्होंने मंगलवार को सम्मेलन में हिस्सा लिया।
पीएम की तीन देशों की यात्रा का अंतिम चरण
प्रधानमंत्री मोदी ने यह दौरा रविवार को साइप्रस से शुरू किया था, जहां उन्होंने द्विपक्षीय वार्ताएं कीं। इसके बाद वह कनाडा पहुंचे और वहां आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। क्रोएशिया उनकी इस विदेश यात्रा का अंतिम पड़ाव है।
क्रोएशिया से जुड़े 6 रोचक तथ्य
-
टाई की शुरुआत क्रोएशिया से: ‘क्रावट’ नाम की पारंपरिक टाई यहीं से शुरू हुई थी।
-
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की शूटिंग: हिट हॉलीवुड सीरीज़ की शूटिंग डुब्रोवनिक शहर में हुई थी।
-
1,200 से अधिक द्वीप: लेकिन कुछ ही द्वीपों पर जनसंख्या है।
-
10+ वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स: जिनमें स्प्लिट शहर और डिओक्लेशियन का महल प्रमुख हैं।
-
निकोल टेस्ला का जन्मस्थान: प्रसिद्ध वैज्ञानिक का जन्म आज के क्रोएशिया में हुआ था।
-
दुनिया का सबसे छोटा शहर – हुम: जिसकी आबादी महज 20–25 लोगों की है।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी वहां प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से मिलेंगे। क्रोएशिया की ये यात्रा यूरोपीय संघ में भागीदारों के साथ संबंध को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।