NEET UG 2025: NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी: हनुमानगढ़ के महेश केसवानी टॉपर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया। राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने ऑल इंडिया टॉप किया है। उन्हें 720 में से 686 अंक और 99.9999547 पर्सेंटाइल मिले हैं।

MP के इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की सेकेंड और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी की थर्ड रैंक आई है। टॉप 10 में केवल 1 लड़की है। दिल्ली की अविका अग्रवाल को फीमेल कैटेगरी में पहला स्थान मिला है। NEET UG 2025 का एग्जाम 4 मई को हुआ था। 20.08 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे। इनमें से 112.3 लाख स्टूडेंट्स क्वालिफाई हुए हैं।
20 लाख में से 12.36 लाख स्टूडेंट्स हुए क्वालिफाई
NEET UG 2025 की परीक्षा 4 मई को हुई थी, जिसमें देशभर से 20.08 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 12.36 लाख ने परीक्षा पास की है। इस साल पेपर पिछले साल की तुलना में कठिन रहा, जिसके चलते सभी श्रेणियों का क्वालिफाइंग कट-ऑफ घटा है।
75 छात्रों का रिजल्ट नहीं जारी होगा
इंदौर के सेंटर्स पर NEET UG परीक्षा देने वाले 75 कैंडिडेट्स ने शिकायत की थी कि 4 मई को आंधी-तूफान और बिजली चली जाने की वजह से उनका पेपर बिगड़ गया। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में दायर याचिकाओं पर 9 जून को सुनवाई हुई।
कोर्ट ने कहा है कि NTA इन 75 कैंडिडेट्स को छोड़कर बाकी सभी का रिजल्ट जारी कर सकता है। इन 75 छात्रों का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा। इसके बाद NEET UG 2025 की फाइनल मेरिट बनेगा।
रिजल्ट ऐसे देखें
परीक्षार्थी अपना परिणाम exam.nta.ac.in/NEET, neet.ntaonline.in या exam.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
टॉप 10 रैंकर्स की सूची:
-
महेश कुमार – राजस्थान
-
उत्कर्ष अवधिया – मध्यप्रदेश
-
कृषांग जोशी – महाराष्ट्र
-
मृणाल किशोर झा – दिल्ली
-
अविका अग्रवाल – दिल्ली
-
जेनिल विनोदभाई भयानी – गुजरात
-
केशव मित्तल – पंजाब
-
झा भव्य चिराग – गुजरात
-
हर्ष केदावत – दिल्ली
-
आरव अग्रवाल – महाराष्ट्र
यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान से सबसे ज्यादा कैंडिडेट
नीट एग्जाम देने वालों में यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा रही है। यूपी से 338529, महाराष्ट्र से 248746, राजस्थान से 203606, कर्नाटक से 149121, बिहार से 144854, तमिलनाडु से 139526, केरल से 126233, मध्यप्रदेश से 119864, पश्चिम बंगाल से 109271, गुजरात से 82461, तेलंगाना से 72507, हरियाणा से 60687, ओडिशा से 60485 दिल्ली से 59560, आंध्र प्रदेश से 59024, जम्मू- कश्मीर से 51517 है। नॉर्थ ईस्ट से कम कैंडिडेट्स हैं। नागालैंड से 3909, मेघालय से 3846, मिजोरम से 2431, सिक्किम से 1181 है। मणिपुर से 10198 कैंडिडेट्स हैं। भारत के बाहर से 4566 हैं। आसान नहीं था पेपर