Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश: विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी का निधन
अहमदाबाद, 12 जून 2025: अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (फ्लाइट नंबर AI-171) दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही 1:40 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन की खबर सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की जानकारी दी थी। जिसे कुछ देर बाद उन्होंने डिलीट कर दिया। बावजूद इसके, विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री नहीं बच पाए हैं।
भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने रूपाणी के निधन की जानकारी दी…….
विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई।
शवों काे निकालने का काम जारी
एंबुलेंस से मृतकों के शव निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि वे बुरी तरह जल गए थे। 100 से ज्यादा शव लाए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती तौर पर हमें पता चला कि लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान डॉक्टरों के हॉस्टल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। 2-3 मिनट के भीतर ही पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं. लगभग 70-80% क्षेत्र साफ हो चुका है। सभी एजेंसियां यहां काम कर रही हैं।
अहमदाबाद प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें………
Air India Flight Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: देखे प्लेन क्रैश की 15 तस्वीरें