Rajasthan News: गरीबों से लेकर किसानों तक: मोदी सरकार की योजनाओं ने बदली राजस्थान की तस्वीर
राज्य के 4.5 करोड लोगों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में मुफ्त अनाज प्रदान किया, 2 एक्सप्रेस हाइवे एवं भारत माला परियोजना के अंतर्गत सड़कों और राजमार्गों को मंजूरी दी।

प्रदेश की 9 लाख 6 हजार महिलाएं लखपति दीदी योजना से लाभान्वित हुई, 23 लाख लोगों के पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना पूरा किया। इसी प्रकार 87 लाख ग्रामीण घरों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय का निर्माण किया गया।
आयुष्मान भारत योजना में 1 करोड़ 16 लाख मरीजों को निःशुल्क इलाज की सुविधा दी गई, प्रदेश की जनता को 23 मेडिकल कॉलेजों की सौगात मिली। मोदी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए गए। राज्य के 76 लाख 18 हजार से अधिक अन्नदाता किसानों को 24 हजार 949 करोड रूपए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में प्राप्त हुए हैं।
उज्ज्वला योजना में 74 लाख एलपीजी कनेक्शन भी नि:शुल्क प्रदान किए गए है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 5000 रूपए प्रति महिला के हिसाब से 29 लाख महिलाओं को प्रदान किए गए जो हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी का महिलाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। राजस्थान में जन धन योजना के तहत 3 करोड़ 69 लाख लोगों के खाते खोले गए हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 2 करोड 52 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं।
प्रेसवार्ता से पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मोदी सरकार के 11 साल के कार्यों को समर्पित प्रदर्शिनी का शुभारंभ किया। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड, संकल्प से सिद्धि तक अभियान के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, भाजपा मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ मंच पर उपस्थित थे। मंच संचालन प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने किया।