Govind Devji Temple: जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में निर्जला एकादशी पर बदली दर्शन व्यवस्था: मंदिर में विशेष तैयारी और नई गाइडलाइन
जयपुर के प्रसिद्ध गोविंद देवजी मंदिर सहित सभी प्रमुख वैष्णव मंदिरों में 7 जून को निर्जला एकादशी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाएगा। इस अवसर पर दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है और पुलिस प्रशासन के सहयोग से विशेष प्रबंध किए गए हैं।

आम दिनों में मंगला झांकी सुबह 5 बजे होती है, लेकिन एकादशी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इसे सुबह 4:30 बजे कर दिया गया है। मंगला झांकी अब सुबह 6:30 बजे तक चलेगी। यह विशेष समय केवल जन्माष्टमी, दीपावली, होली, देवउठनी एकादशी और अंग्रेजी नववर्ष जैसे खास मौकों पर ही होता है।
दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था
भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने यह भी अपील की है कि हृदय रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या सांस की तकलीफ से ग्रसित व्यक्ति भीड़ से बचें। साथ ही महिलाएं कीमती आभूषण पहनकर न आएं और कोई भी बैग या बड़ा सामान मंदिर में न लाएं। पानी की बोतल साथ लाना जरूरी होगा। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत मंदिर प्रशासन या पुलिस को दें।
दर्शन का पूरा शेड्यूल:
झांकी | समय |
---|---|
मंगला | सुबह 4:30 – 6:30 |
श्रृंगार | सुबह 9:30 – 10:15 |
राजभोग | सुबह 10:45 – 11:45 |
जल यात्रा | दोपहर 12:45 – 1:00 |
ग्वाल | शाम 4:30 – 5:15 |
संध्या | शाम 5:45 – 7:15 |
शयन | रात 7:30 – 8:30 |