Excellence Award 2025: जयपुर में एक्सीलेंस अवार्ड 2025: राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट हॉकी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
जयपुर आज जयपुर में एमेच्योर सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित Excellence Award 2025’ समारोह में देश-विदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सॉफ्ट हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण को मान्यता देने का एक प्रयास था, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने की दिशा में भी एक अहम कदम साबित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जी ने पुरस्कार वितरण किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने खेलों में नए आयाम स्थापित किए हैं। डबल इंजन की सरकार ने राज्य और देश दोनों स्तरों पर खेल क्षेत्र को मजबूती दी है। सॉफ्ट हॉकी जैसे खेलों के जरिए हम हॉकी को आधुनिक रूप देते हुए गांव-गांव तक पहुंचा सकते हैं, जिससे खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी।
इस गौरवशाली अवसर पर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी चंद्रशेखर दुबे, फेडरेशन अध्यक्ष आशुतोष पंत, होमगार्ड आईजी संदीप सिंह, विक्रांत यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर अमेरिका सिंह, फेडरेशन के वाइस चेयरमैन गजेंद्र सिंह राठौड़, राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व एएसजी राज दीपक, और क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल सैनी सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में सॉफ्ट हॉकी के कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। फेडरेशन की इस पहल को खेल जगत में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है, जो युवाओं को खेलों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।