Rajasthan Weather: नौतपा से पहले बदला राजस्थान का मौसम: कई जिलों में आंधी-बारिश और ओले
राजस्थान में नौतपा की शुरुआत से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने की घटनाएं सामने आईं। श्रीगंगानगर, जोधपुर और सीकर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, और कई जगहों पर ओले भी गिरे।

श्रीगंगानगर में आंधी के कारण पेड़ गिर गए, जिनकी चपेट में आने से 6 लोग दब गए। वहीं कई इलाकों में बिजली के पोल गिरने से आग लगने की घटनाएं भी हुईं। राहत व बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए ह जोधपुर और सीकर में भी मौसम ने अचानक करवट ली। यहां तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। लेकिन आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
मौसम विभाग का अलर्ट, 9 जिलों में लू की चेतावनी, 3 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर ने रविवार को 9 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 3 जिलों — बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी — में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं 5 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना भी जताई गई है। नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मानसून आएगा जल्दी, इस बार 20 जून तक राजस्थान में एंट्री की संभावना
देशभर में मानसून इस बार सामान्य समय से 8 दिन पहले पहुंच गया है। राजस्थान में आमतौर पर मानसून की एंट्री 25 जून के आसपास होती है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि इस बार 20 जून तक ही मानसून राजस्थान में दस्तक दे सकता है। वहीं दूसरी ओर, राजस्थान के पश्चिमी जिलों — बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, चूरू और फलोदी — में भीषण गर्मी का कहर जारी है। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया। जहां पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्म हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने की सलाह दी गई है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में):
-
बाड़मेर – 47.6°C
-
जैसलमेर – 47.0°C
-
बीकानेर – 46.6°C
-
फलोदी – 46.4°C
-
लूणकरणसर – 45.1°C
-
जोधपुर – 45.0°C
-
चूरू – 45.0°C
-
श्रीगंगानगर – 44.6°C
-
जालौर – 44.4°C
-
कोटा – 44.3°C
-
अजमेर – 44.2°C
-
चित्तौड़गढ़ – 44.2°C
-
वनस्थली – 44.1°C
-
पाली – 44.1°C
-
सीकर – 43.5°C
-
फतेहपुर – 43.1°C
-
भीलवाड़ा – 43.0°C
-
दौसा – 42.7°C
-
अंता बारा – 42.5°C
-
पिलानी – 42.4°C
-
डबोक (उदयपुर एयरपोर्ट) – 42.1°C
-
जयपुर – 42.0°C
-
सिरोही – 42.0°C
-
झुंझुनूं – 41.6°C
-
डूंगरपुर – 41.1°C
-
संगरिया – 40.2°C
-
अलवर – 40.0°C
-
प्रतापगढ़ – 39.8°C
-
करौली – 39.6°C
-
माउंट आबू – 35.0°C
गर्मी का कहर और चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों तक प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर बना रह सकता है। खासतौर पर बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, फलोदी और चूरू जैसे इलाकों में तापमान 46-47 डिग्री से ऊपर बना रह सकता है।