Bihar News: बिहार में बेहतर परिवहन की ओर कदम: पिंक और डिलक्स बसों की सौगात
बिहार में सुगम परिवहन और महिला सशक्तीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 20 पिंक बसों और 166 डिलक्स बसों का लोकार्पण किया। जिससे यात्रा और भी सुरक्षित और आरामदायक होगी।

महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार का यह एक अहम कदम माना जा रहा है। इन पिंक बसों से महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। जबकि डिलक्स बसें यात्रियों के लिए सुगम और सुविधाजनक परिवहन का माध्यम बनेंगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, और राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।