Gold Price Today: सोने-चांदी के दाम में उछाल: 10 ग्राम सोना ₹93,658 और चांदी ₹95,588 प्रति किलो पहुंची
जयपुर सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर से तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,293 की बढ़त के साथ ₹93,658 पर पहुंच गया है, जो कल ₹92,365 था।

वहीं चांदी भी ₹1,016 महंगी होकर ₹95,588 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी ₹94,572 प्रति किलो पर थी। बता दें कि इस साल 21 अप्रैल को सोना ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बना चुकी है।
इस साल सोना 17,496 रुपए महंगा हुआ
1 जनवरी 2025 से अब तक सोने की कीमतों में ₹17,496 की तेजी आई है। साल की शुरुआत में सोने का भाव ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹93,658 हो गया है। वहीं, चांदी ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹95,588 प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। साल 2024 में सोना ₹12,810 महंगा हुआ था।
सोना ₹1.10 लाख तक पहुंच सकता है
विदेशी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। इस अनुमान के आधार पर भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1.10 लाख तक पहुंच सकती है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
विशेषज्ञों की सलाह है कि ग्राहक हमेशा BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) से प्रमाणित हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क वाले सोने पर 6 अंकों का HUID (Hallmark Unique Identification Number) होता है, जो अल्फान्यूमेरिक होता है — जैसे AZ4524। इससे सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी सुनिश्चित की जा सकती है।