India Pakistan War News Update: भारत सरकार ने TRT वर्ल्ड: ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के X अकाउंट किए ब्लॉक
नई दिल्ली भारत सरकार ने बुधवार को तुर्किये के सरकारी चैनल TRT वर्ल्ड और चीन के सरकारी मीडिया आउटलेट्स – ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं।

इन पर भारत विरोधी प्रोपेगैंडा चलाने और भारतीय सेना के खिलाफ भ्रामक सूचनाएं फैलाने का आरोप है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन अकाउंट्स द्वारा फैलाए जा रहे कंटेंट से भारत की सुरक्षा, एकता और विदेश नीति को नुकसान पहुंच सकता था। जिसके चलते यह कड़ी कार्रवाई की गई है।
शोपियां में हथियारों का जखीरा बरामद
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के केलर इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत भारी मात्रा में हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है।
बरामद सामग्री में शामिल हैं: बरामद हथियार में दो एके-47 राइफल, 10 एक-47 मैगजीन, तीन हैंड ग्रेनेड, दो वॉकी-टॉकी, एक पावर बैंक, 500 से ज्यादा बुलेट, कई आधार कार्ड, खाकी रंग जैसे 4 आर्मी पाउच, 4 ब्लैक ड्रेस, 5 हजार से ज्यादा कैश है।
20 दिन बाद भारत लौटे BSF जवान, पाकिस्तान ने किया रिहा
अमृतसर – पाकिस्तान ने बीएसएफ के कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को रिहा कर दिया है, जो गलती से सीमा पार कर गए थे। यह रिहाई DGMO (डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस) स्तर की बातचीत के बाद संभव हो पाई। कॉन्स्टेबल पूर्णम बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर के ज़रिए भारत लौटे। मेडिकल जांच के बाद उन्हें उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया।
भारत ने भी पाकिस्तानी जवान मुहम्मद अल्लाह को किया रिहा
BSF जवान की रिहाई के बदले भारत ने भी पाकिस्तानी सैनिक मुहम्मद अल्लाह को छोड़ दिया है, जो हाल ही में अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुस आया था। पाकिस्तानी मीडिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह रिहाई आपसी समझदारी और मानवीय आधार पर की गई है।
भारत ने तुर्किये और चीन के सरकारी चैनलों के X अकाउंट किए ब्लॉक
भारत सरकार ने बुधवार को तुर्किये के सरकारी चैनल TRT वर्ल्ड और चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के X अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इन पर भारतीय सेना को लेकर बिना फैक्ट की खबरें फैलाने का आरोप है। इन मीडिया की ओर से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले और भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश जैसी झूठी खबरें भी फैलाई गईं।