Happy Birthday Rohit Sharma: हिटमैन रोहित शर्मा का 38वां जन्मदिन आज: जानिए उनसे जुड़ी 5 दिलचस्प बातें
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और मौजूदा टेस्ट व वनडे कप्तान रोहित शर्मा आज 30 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों के बीच ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ना केवल अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए बल्कि शांत स्वभाव और बेहतरीन नेतृत्व क्षमता के लिए भी पहचाने जाते हैं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनके जीवन और करियर से जुड़ी पांच खास बातें

1. साधारण जीवन से स्टार तक का सफर
रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव रखने वाले रोहित का जीवन शुरुआत में काफी साधारण था। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की, लेकिन क्रिकेट पर पूरा फोकस करने के लिए कॉलेज छोड़ दिया। घरेलू क्रिकेट में लगातार संघर्ष और मेहनत के बाद उन्हें 2007 में भारतीय टीम में जगह मिली।
2. एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़
रोहित शर्मा ने 2019 के वर्ल्ड कप में पांच शतक लगाकर इतिहास रच दिया। यह किसी भी एक विश्व कप में सबसे अधिक शतक हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका (122*), पाकिस्तान (140), इंग्लैंड (102), बांग्लादेश (104), और श्रीलंका (103) के खिलाफ शानदार पारियां खेलीं। हालांकि, टीम इंडिया उस विश्व कप में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी।
3. सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले खिलाड़ी और कप्तान
रोहित शर्मा छह बार आईपीएल चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं। वह छह आईपीएल जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स की टीम के लिए खेलते हुए आईपीएल जीता था। उसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी के रूप में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल जीता। रोहित शर्मा सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम पांच बार चैंपियन बनी है।
4. निजी जीवन में भी हैं उतने ही सफल
रोहित शर्मा ने 13 दिसंबर 2015 को अपनी लंबे समय से दोस्त और मैनेजर रितिका सजदेह से शादी की। 2018 में दोनों को एक बेटी हुई जिसका नाम सामायरा है। वर्ष 2024 में रोहित दोबारा पिता बने और बेटे का नाम अहान रखा गया है।
5. मैदान से बाहर भी हैं बेहद लोकप्रिय
रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उनके फैंस करोड़ों में हैं। वह पर्यावरण और पशु अधिकारों के लिए भी काम करते हैं। इसके अलावा, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और आईपीएल से उनकी कमाई करोड़ों में है।
https://x.com/news21national/status/1917456440475934801