Gold Prices Today: सोने की कीमत में उछाल चांदी सस्ती हुई: तीन दिन की गिरावट के बाद सोना फिर चढ़ा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर कीमती धातुओं पर नजर आ रहा है। पिछले तीन दिनों में 4 हजार रुपए की गिरावट के बाद शनिवार को एक बार फिर स्टैंडर्ड सोने की कीमत में 900 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसके बाद 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने का भाव बढ़कर 98 हजार 700 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में 500 रुपए की गिरावट हुई है। एक लाख रुपए का आंकड़ा पार करने के बाद अब चांदी प्रति किलो 99 हजार 700 रुपए पर आ गई है। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के चलते आने वाले दिनों में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में फिर से तेजी आ सकती है।
जयपुर सर्राफा कमेटी द्वारा जारी भाव के अनुसार, जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 98 हजार 700 रुपए, 22 कैरेट सोना 91 हजार 700 रुपए, 18 कैरेट सोना 79 हजार 500 रुपए और 14 कैरेट सोना 63 हजार 600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं रिफाइन चांदी की कीमत 99 हजार 700 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई है।
सोने में तेजी के प्रमुख कारण
- अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है, जिससे वैश्विक आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी हो सकती है।
- ग्लोबल मंदी की आशंका के चलते निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हुए इसमें निवेश बढ़ा रहे हैं।
- डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी आने से सोने के आयात पर खर्च बढ़ा है, जिससे घरेलू बाजार में दाम बढ़े हैं।
- इस साल रुपए में लगभग 4 प्रतिशत गिरावट आई है, जिसने सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया है।
- शादी-ब्याह का सीजन नजदीक है, जिससे गहनों की मांग बढ़ गई है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वेलर्स का कहना है कि ऊंची कीमतों के बावजूद सोने की बिक्री में तेजी बनी हुई है, क्योंकि लोग इसे निवेश और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं।
इस साल रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वेलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।