WeatherUpdateRJ: राजस्थान में तेज़ी से बढ़ेगी गर्मी: जोधपुर और कोटा संभाग में हीटवेव का अलर्ट जारी
राजस्थान में एक बार फिर लू का दौर शुरू होने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनेगी।

हालांकि पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में तेज़ी से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
IMD ने फिलहाल प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव से इनकार किया है। आगामी 24 घंटों में जोधपुर और कोटा संभाग में तेज़ गर्म हवाएं और हीटवेव चलने की चेतावनी दी गई है।
मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप
हिमालयी तराई क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही राजस्थान में विंड पैटर्न में बदलाव देखने को मिला है। अब पश्चिमी दिशा से सतही गर्म हवाएं चलने लगी हैं, जिससे दिन के तापमान में रेकॉर्ड बढ़ोतरी की आशंका है।
हालांकि जयपुर, चूरू और जैसलमेर जिलों में उत्तर-दक्षिणी हवाओं के कारण थोड़ी राहत मिल सकती है। इन इलाकों में आगामी 24 घंटे में गर्मी से आंशिक राहत मिलने का अनुमान है।
रात के तापमान में गिरावट
बीती रात प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। हवा में सापेक्षित आर्द्रता 15 से 65 फीसदी तक रही, जिससे रात में गर्मी का असर थोड़ा कम रहा। हालांकि दिन में आर्द्रता कम होने से हीटवेव के बावजूद गर्मी लोगों को परेशान करती रही।
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
-
अजमेर: 21.4 (4.2 डिग्री की गिरावट)
-
बाड़मेर: 24.4
-
भीलवाड़ा: 20.4
-
बीकानेर: 23.0
-
चित्तौड़गढ़: 21.4
-
चूरू: 22.6
-
जयपुर: 27.7
-
जैसलमेर: 22.5
-
जोधपुर: 20.8
-
कोटा: 26.8
-
माउंटआबू: 17.8
-
फलोदी: 27.4
-
पिलानी: 22.6
-
सीकर: 23.0
-
श्रीगंगानगर: 23.4
-
उदयपुर: 20.5