Rajasthan Weather Update: जयपुर में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा: कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान में जारी तेज गर्मी और लू के बीच बुधवार देर शाम कई जिलों को राहत मिली। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के विभिन्न हिस्सों में तेज धूलभरी आंधी चली और बारिश हुई जिससे तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में आज और कल पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहेगा। इसके चलते आज 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों में आंधी-बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जयपुर में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा
राजधानी जयपुर में बुधवार को दिन में भीषण गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को आई तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली। वहीं, बीकानेर और सीकर में भी बारिश के चलते मौसम में बदलाव महसूस किया गया। बीकानेर में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
तापमान औसत से 7 डिग्री ज्यादा
राज्य के कई शहरों में दिन और रात के तापमान औसत से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किए गए। अजमेर में रात का तापमान 31.5 डिग्री, जयपुर में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री, फलौदी में 29.8 डिग्री, बीकानेर में 28 डिग्री और बाड़मेर में 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (9 अप्रैल का)
| शहर | अधिकतम (℃) | न्यूनतम (℃) |
|---|---|---|
| अजमेर | 41.8 | 31.8 |
| भीलवाड़ा | 42.2 | 25.5 |
| अलवर | 43.0 | 25.2 |
| जयपुर | 43.0 | 28.4 |
| पिलानी | 43.9 | 24.9 |
| सीकर | 41.0 | 23.5 |
| कोटा | 43.2 | 25.0 |
| चित्तौड़गढ़ | 43.1 | 21.8 |
| उदयपुर | 41.4 | 27.1 |
| बाड़मेर | 44.3 | 27.9 |
| जैसलमेर | 43.6 | 25.0 |
| जोधपुर | 42.8 | 24.7 |
| फलोदी | 43.8 | 29.8 |
| बीकानेर | 43.4 | 28.0 |
| चूरू | 43.5 | 25.1 |
| गंगानगर | 42.6 | 24.0 |
| धौलपुर | 41.9 | 25.5 |
| नागौर | 42.0 | 27.8 |
| बारां | 40.7 | 20.8 |
| हनुमानगढ़ | 40.0 | 21.7 |
| जालोर | 40.9 | 22.6 |
| फतेहपुर | 41.6 | 24.3 |
| करौली | 41.1 | 24.0 |
| माउंट आबू | 32.4 | 21.0 |
| प्रतापगढ़ | 40.7 | 27.6 |
| झुंझुनूं | 41.6 | 26.3 |
| पाली | 40.7 | 20.9 |
आज तेज आंधी और बारिश की संभावना
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ काफी प्रभावशाली है। इसके चलते आज राजस्थान के कई इलाकों में तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इसका सबसे अधिक असर 11 अप्रैल को देखने को मिलेगा। जब प्रदेश के आधे से अधिक हिस्सों में बादल छाने के साथ तेज आंधी की संभावना है

