TCS Manager Suicide Case Update: मानव शर्मा सुसाइड केस में अहम मोड़: पत्नी निकिता और पिता गिरफ्तार
आगरा में TCS मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड मामले में आरोपी पत्नी निकिता 40 दिन बाद अरेस्ट हो गई है। पुलिस ने निकिता और उसके पिता निपेंद्र शर्मा को गुजरात के अहमदाबाद से पकड़ा है। उन्हें आगरा लाया जा रहा है।

24 फरवरी को TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव ने वीडियो बनाकर सुसाइड किया था। लेकिन 28 फरवरी को वीडियो सामने आया था। इसके बाद से पत्नी निकिता फरार चल रही थी। उसकी तलाश में आगरा पुलिस दबिश दे रही थी।
निकिता के पिता ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी। लेकिन राहत नहीं मिली। 20 मार्च को आगरा कोर्ट ने निकिता और उसके पिता के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
आत्महत्या से पहले का वीडियो
बता दे की 27 फरवरी को मानव शर्मा का वीडियो सामने आया था जिसमे वह कह रहे थे- ‘मैं तो चला जाऊंगा। मर्दों की सोचो, प्लीज सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं। पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू (बहन आकांक्षा) सॉरी। मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। कोई आदमी बचेगा ही नहीं, जिसके ऊपर तुम इल्जाम लगा सको। मैं पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं। आज फिर कर रहा हूं। चलो, ठीक है, अब जा रहा हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता किसी लॉ एंड ऑर्डर से। मैं अपना बता देता हूं, यार, सबका सेम है। मेरी वाइफ का किसी के साथ अफेयर है। कोई बात नहीं।’ इसके बाद वे रोने लगते हैं। आखिरी मिनट में हंसते हैं। कहते हैं करना है तो ढंग से करो। आंसू पोंछते हुए कहते हैं, ‘डोंट टच माई पेरेंट्स…….
निकिता का जवाबी वीडियो
वीडियो सामने आने के बाद पत्नी निकिता ने भी एक वीडियो जारी किया था। इसमें उसने दावा किया था कि मानव ने पहले भी तीन बार फांसी लगाने की कोशिश की थी, जिसमें एक बार उसने खुद फंदा काटकर उन्हें बचाया था। निकिता ने यह भी कहा कि मानव शराब पीते थे और उस पर हाथ उठाते थे। वह यह भी बोली कि जब उसने यह बात ससुराल में बताई, तो उसे ही चुप करा दिया गया।मानव की मौत के बाद निकिता ने बताया कि वह उनके घर गई थी। लेकिन दो दिन बाद उसे धक्के मारकर निकाल दिया गया।
पहले भी हुई गिरफ्तारियां
इस मामले में पुलिस ने 13 मार्च को निकिता की मां और बहन को भी गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा गया था अब निकिता और उसके पिता की गिरफ्तारी के बाद मामले में पुलिस की जांच एक अहम मोड़ पर पहुंच गई है।