Gold Silver Price Today: चांदी में ₹2900 और सोने में ₹35 की गिरावट: जानें आज के रेट और गिरावट की वजहें
नई दिल्ली आज यानी 4 अप्रैल को कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी ₹93057 पर बिक रही है।

जो कि ₹2900 की बड़ी गिरावट है। 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। जिसके मुकाबले अब तक इसकी कीमत ₹7877 तक गिर चुकी है।
वहीं, 10 ग्राम सोना ₹35 की गिरावट के साथ ₹90,310 पर पहुंच गया है। 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का ऑल टाइम हाई छुआ था, जिसके बाद से अब तक ₹895 की गिरावट दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल के अंत तक सोने की कीमत ₹94,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। ऐसे में यह गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका मानी जा रही है।
देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव
शहर | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 24 कैरेट (10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹84,150 | ₹91,790 |
मुंबई | ₹84,000 | ₹91,640 |
कोलकाता | ₹84,000 | ₹91,640 |
चेन्नई | ₹84,000 | ₹91,640 |
भोपाल | ₹84,050 | ₹91,690 |
चांदी की कीमत में गिरावट के 3 बड़े कारण
- ट्रंप की टैरिफ नीति में बदलाव: ट्रेड पॉलिसी में चांदी पर डायरेक्ट टैरिफ से छूट मिली है। जिससे “टैरिफ प्रीमियम” हट गया और कीमतों में गिरावट आई।
- इंडस्ट्रियल डिमांड में अनिश्चितता: चांदी की बड़ी खपत इंडस्ट्रियल सेक्टर में होती है (जैसे सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स)। आर्थिक मंदी की आशंका के चलते मांग में अनिश्चितता है।
- डॉलर की मजबूती: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती नहीं करने की संभावना के चलते डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे चांदी जैसी धातुओं की कीमतें नीचे आईं।