Rajyavardhan Singh Rathore became strict on sports associations: राजस्थान में खेल संघों पर सख्त हुए राज्यवर्धन सिंह राठौड़: पारदर्शिता नहीं रखने पर कार्रवाई की चेतावनी
राजस्थान में खेल संघों की कार्यशैली को लेकर उठ रहे सवालों के बीच रविवार को खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि राज्य में खेलों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खेल परिषद को वित्तीय ऑडिट की सलाह
खेल मंत्री राठौड़ ने राजस्थान क्रीड़ा परिषद को सुझाव दिया कि सभी खेल संघों और समितियों का वित्तीय ऑडिट कराया जाए। ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि खेल परिषद को सभी खेल निकायों, जिनमें क्रिकेट भी शामिल है। के लिए उच्च स्तरीय शासन प्रणाली लागू करनी चाहिए। राठौड़ ने यह भी कहा कि राजस्थान में खेल संगठनों का संचालन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा अपनाई गई नीतियों के अनुरूप होना चाहिए।
खेल संघों को कड़ी चेतावनी
राजस्थान क्रीड़ा परिषद ने हाल ही में राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ समेत कई खेल संघों को सख्त चेतावनी दी थी। परिषद ने कहा था कि यदि ये संघ अपने संचालन में पारदर्शिता नहीं रखते और नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का खेल संघों को लेकर सख्त रुख काफी अहम माना जा रहा है।
खेल संघों को राजनीति से ऊपर उठने की अपील
रविवार देर रात खेल मंत्री राठौड़ ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर खेल संघों से अपील की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर खेल के विकास पर ध्यान दें। उन्होंने साफ कर दिया कि खेल संघों को अपने कामकाज में सुधार करना होगा। अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राठौड़ का सख्त संदेश
राठौड़ ने ट्वीट किया………”राजस्थान में खेल के साथ खेल नहीं होने देंगे। भजनलाल सरकार खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य की सभी खेल फेडरेशनों और समितियों की जिम्मेदारी है कि वे खेल के लिए विवेकपूर्ण और समझदारी से निर्णय लें। खेल परिषद को वित्तीय ऑडिट की मांग करनी चाहिए और सभी खेल निकायों में जिसमें क्रिकेट भी शामिल है। उच्च स्तर का शासन सुनिश्चित करना चाहिए। जैसा कि BCCI द्वारा अनिवार्य किया गया है।