Rajasthan weather: राजस्थान में फिर से हीटवेव शुरू: तापमान 40 डिग्री पार
राजस्थान में गर्मी ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ जैसे जिलों में अभी से तेज गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग ने 26 मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
तापमान में वृद्धि, बाड़मेर में सबसे ज्यादा गर्मी
रविवार (23 मार्च) को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद बाड़मेर का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इससे तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि हो सकती है।
अधिकतम तापमान की स्थिति
रविवार को राजस्थान के प्रमुख शहरों में दर्ज किए गए तापमान इस प्रकार हैं:
- बाड़मेर: 40.6 डिग्री सेल्सियस
- जैसलमेर: 39.8 डिग्री सेल्सियस
- जालोर: 38.8 डिग्री सेल्सियस
- जोधपुर: 38.1 डिग्री सेल्सियस
- चित्तौड़गढ़: 37.9 डिग्री सेल्सियस
- डूंगरपुर: 37.9 डिग्री सेल्सियस
- पाली: 37.8 डिग्री सेल्सियस
- लूणकरणसर: 37.7 डिग्री सेल्सियस
- बीकानेर: 37.5 डिग्री सेल्सियस
- सिरोही: 36.8 डिग्री सेल्सियस
- फलोदी: 36.8 डिग्री सेल्सियस
- दौसा: 36.5 डिग्री सेल्सियस
- चूरू: 36.5 डिग्री सेल्सियस
- नागौर: 36.3 डिग्री सेल्सियस
- धौलपुर: 36.2 डिग्री सेल्सियस
- फतेहपुर: 36.2 डिग्री सेल्सियस
- कोटा: 36.1 डिग्री सेल्सियस
- भीलवाड़ा: 36.0 डिग्री सेल्सियस
- गंगानगर: 35.9 डिग्री सेल्सियस
- पिलानी: 35.9 डिग्री सेल्सियस
- अजमेर: 35.8 डिग्री सेल्सियस
- करौली: 35.5 डिग्री सेल्सियस
- झुंझुनूं: 35.5 डिग्री सेल्सियस
- अंता बारां: 35.4 डिग्री सेल्सियस
- अलवर: 35.4 डिग्री सेल्सियस
- डबोक: 35.3 डिग्री सेल्सियस
- जयपुर: 35.1 डिग्री सेल्सियस
- सीकर: 34.0 डिग्री सेल्सियस
- संगरिया: 33.5 डिग्री सेल्सियस
- माउंट आबू: 26.0 डिग्री सेल्सियस
अगले 48 घंटे रहेंगे गर्म
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2 डिग्री तक की वृद्धि संभव है। 26 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।