Karisma Kapoor Husband Death: संजय कपूर का 53 की उम्र में निधन: पोलो खेलते वक्त पड़ा दिल का दौरा
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून को अचानक निधन हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स में सामने आया कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है लेकिन बाद में पता चला कि पोलो खेलते वक्त उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई थी। जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया।

बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वे अपनी टीम ‘ऑरियस’ के लिए ‘सुझान’ टीम के खिलाफ मैच खेल रहे थे। ‘सुझान’ टीम होटल व्यवसायी जैसल सिंह की है।
तीन दिन पहले की गई पोस्ट अब हो रही वायरल
संजय कपूर ने अपनी मौत से तीन दिन पहले एक्स (ट्विटर) पर एक मोटिवेशनल पोस्ट की थी, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने लिखा था “प्रगति के लिए बोल्ड विकल्पों की जरूरत होती है, परफेक्ट कंडीशन्स की नहीं। तुम्हारा समय धरती पर कम है…
मृत्यु से कुछ घंटे पहले किया था फ्लाइट क्रैश पर ट्वीट
अपने निधन से महज 6 घंटे पहले, संजय कपूर ने अहमदाबाद विमान हादसे पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने लिखा था…..“अहमदाबाद में एयर इंडिया की दुखद दुर्घटना की भयानक खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/Sunjay-Kapur-541320.jpg)
सोना कॉमस्टार ने की पुष्टि
संजय कपूर, ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। कंपनी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए आधिकारिक बयान जारी किया “गहरे दुख के साथ सूचित किया जाता है कि संजय जे. कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड, यूके में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे।
करिश्मा के घर पहुंचे करीबी
संजय कपूर की मौत की खबर मिलते ही कई बॉलीवुड सितारे करिश्मा कपूर के घर पहुंचे।
करीना कपूर और सैफ अली खान, मलाइका और अमृता अरोड़ा जैसे करीबी दोस्त और रिश्तेदार करिश्मा से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।
करिश्मा-संजय कपूर की शादी, और बच्चे
संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने साल 2003 में शादी की थी। और उनके दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान। लेकिन साल 2014 में करिश्मा और संजय कपूर अलग हो गए और 2016 में उनका तलाक हो गया था। तलाक के बाद जहां संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली, और करिश्मा सिंगल ही रहीं।
संजय कपूर की कितनी थी नेट वर्थ
फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर की कुल संपत्ति 1.1 से 1.18 बिलियन डॉलर यानी करीब 9200 करोड़ रुपये थी। बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, दिल्ली, मुंबई और लंदन में उनकी कई सारी संपत्तियां हैं और उनके पास कई सुपर और लग्जरी कारें भी हैं। वे दुनिया के 2703वें सबसे धनी व्यक्ति थे। कुछ महीने पहले तक उनकी सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी का मूल्य 40,000 करोड़ रुपये था।