Disha Patani Birthday: मुंबई आई थीं सिर्फ ₹500 लेकर: आज करोड़ों की मालकिन हैं दिशा पाटनी
दिशा पाटनी 33 साल की हो गई हैं। 1992 में बरेली में जन्मी दिशा मुंबई सिर्फ 500 रुपए लेकर मुंबई आई थी। लेकिन आज की बात करें तो वे करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन है। आइए, जानते हैं उनकी लाइफस्टाइल के बारे में…

13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जन्मीं दिशा पाटनी उस परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जहां फिल्मी गलियारों से कोई संबंध नहीं है। एक्ट्रेस के पिता जगदीश सिंह पाटनी यूपी पुलिस के अधिकारी रह चुके हैं। वहीं उनकी बड़ी बहन खुशबू पाटनी इंडियन आर्मी की एक्स मेजर रह चुकी हैं। दिशा की मां भी हेल्थ डिपार्टमेंट में अधिकारी रही हैं। परिवार के बैकग्राउंड से अलग हटकर दिशा पाटनी ने अपने लिए बिल्कुल अलग करियर चुना।
2018 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपने शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए दिशा पाटनी ने कहा था, “मैं बहुत पॉजिटिव इंसान हूं। शायद उस वक्त मैं तैयार नहीं थी। मैंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी और मुंबई आ गई थी। एक कॉलेज की लड़की के लिए एक नए शहर में आना, जहां कोई जान-पहचान न हो, आसान नहीं था। मैं अकेले रह रही थी, अपने पैसे खुद कमा रही थी और कभी भी अपने परिवार से पैसे नहीं मांगे। मैं सिर्फ ₹500 लेकर मुंबई आई थी और कुछ समय बाद मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं बचे थे। दिशा पाटनी ने आगे कहा था, “मैं बहुत सारे ऑडिशन देती थी, ज्यादातर टीवी विज्ञापनों के लिए। मेरे ऊपर लगातार ये प्रेशर होता था कि अगर इस महीने कोई काम नहीं मिला, तो किराया कैसे दूंगी। उस समय मुझे जो भी काम मिला, वो सिर्फ काम था, जब तक कि मुझे एक्टिंग से प्यार नहीं हो गया।
एक म्यूजिक वीडियो के जरिए हुई थी टाइगर श्रॉफ से पहली मुलाकात
पार्थ से ब्रेकअप के बाद दिशा ने टाइगर को डेट किया। दोनों की दोस्ती 2016 में ‘बेफिकरा’ म्यूजिक वीडियो से शुरू हुई। आगे ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ (केमियो) में साथ काम कर दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री मजबूत हुई। वे अक्सर पार्टीज और छुट्टियों में साथ दिखे, जिससे अफवाहें तेज हो गईं। हालांकि, दोनों ने रिलेशनशिप को कभी ऑफिशियल नहीं किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा शादी चाहती थीं, लेकिन टाइगर तैयार नहीं थे। इसके बावजूद दिशा टाइगर के परिवार से जुड़ी रहीं। नवंबर 2023 में टाइगर ने कहा था कि फिलहाल वो सिंगल हैं और काम पर ध्यान दे रहे हैं।
आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन
तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ और फिर ‘एम. एस.धोनी’ से अपना करियर शुरू करने के बाद दिशा पाटनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बताया जाता है कि आज वह 75 करोड़ करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। उनकी सालाना कमाई कथित तौर पर 12 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास मुंबई में एक लग्जरी घर है। दिशा की कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में नहीं बल्कि ब्रांड एंडोसर्मेंट भी हैं
हॉलीवुड फिल्म ‘होलिगार्ड्स’ में दिखेंगी दिशा
2025 में दिशा ने हॉलीवुड फिल्म ‘होलिगार्ड्स’ साइन की है, जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं केविन स्पेसी। इसमें दिशा एक इंडियन एजेंट की भूमिका निभा रही हैं। साथ ही वो बॉलीवुड फिल्म वेलकम टु जंगल में नजर आएंगी।