Eco Friendly Club House Inaugurated: दिया कुमारी ने बस्सी गौ पुनर्वास केंद्र में इको फ्रेंडली क्लब हाउस का उद्घाटन किया
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बस्सी के गौ पुनर्वास केंद्र में पौधारोपण कर इको फ्रेंडली क्लब हाउस का शुभारंभ किया। इस दौरान दिया कुमारी ने कहा कि गौ सेवा, गौ रक्षा और गौ संवर्धन हमारी भारतीय संस्कृति का आधार है।

जयपुर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बस्सी के ग्राम हिंगोनिया स्थित गौ पुनर्वास केंद्र में गौ माता की पूजा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोवंश के लिए पौधारोपण और इको फ्रेंडली क्लब हाउस का उद्घाटन किया। बांस और गोबर से बने इस प्राकृतिक क्लब हाउस को उन्होंने पर्यावरणीय संतुलन और पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

वही 4 टन की क्षमता वाली चारा मिश्रण मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तथा प्राकृतिक आवासीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बांस से बने प्राकृतिक आवासों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह ना केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा। बल्कि इससे पर्यटकों को गौशाला में प्राकृतिक तरीके से रहने का अनुभव भी मिलेगा। जिससे वे प्राकृतिक जीवनशैली और सतत विकास के महत्व को समझ सकेंगे।
प्राकृतिक आवासीय पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
उन्होंने कहा कि यह प्रयास पर्यटकों को प्राकृतिक जीवनशैली से जोड़ने और सतत विकास के महत्व को समझाने में मदद करेगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है, जो गोवंश संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में योगदान देगा।

उन्होंने राज्य सरकार की ओर से गौ संरक्षण और संवर्धन के लि ए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और कहा कि बजट में गौमाता और पशुपालकों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।
पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्होंने का कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भी देशवासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। साथ ही ऐसे प्राकृतिक क्लब हाउस ग्रामीण और अग्रो टूरिज्म का मुख्य आकर्षण बन सकते हैं। और पर्यटन विभाग इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रयासरत रहेगा।