Minister Rajendra Singh Rathore: पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ का किया स्वागत: एडवोकेट अर्जुन सिंह हिंगोनिया ने किया स्वागत सत्कार
लालसोट से जयपुर जाते समय चाकसू चेची पैलेस होटल पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ का स्वागत किया गया। इस दौरान श्री राजपूत सभा के केंद्रीय अध्यक्ष राम सिंह चन्दलाई और उद्योगपति मेघराज सिंह रॉयल का भी स्वागत किया गया।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ जयपुर जिला दक्षिण के संयोजक एडवोकेट अर्जुन सिंह हिंगोनिया द्वारा नेताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान राजनीतिक व सामाजिक के विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रताप सिंह राणावत उपाध्यक्ष, धीर सिंह संगठनमंत्री, प्रद्युम्न सिंह, देवब्रत सिंह राजावत, टोनी बन्ना, लक्ष्मण चेची ,मूल सिंह, शंभू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।