IIFA 2025: जयपुर में आईफा अवार्ड्स की शुरुआत: मीडिया गैलरी में अनावश्यक विवाद ने उठाए सवाल !
जयपुर 8 मार्च 2025 से राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रतिष्ठित आईफा अवार्ड्स का आयोजन शुरू हो चुका है। यह आयोजन न सिर्फ भारतीय सिनेमा के लिए बल्कि राजस्थानवासियों के लिए भी गर्व का क्षण है। क्योंकि यह अवार्ड भारत में सिर्फ दूसरी बार और जयपुर में पहली बार हो रहा है।

मीडिया गैलरी में उठे विवाद के आरोप !
हालांकि, इस भव्य आयोजन के दौरान आईफा की मीडिया गैलरी में एक अप्रत्याशित दृश्य देखने को मिला। कुछ लोगों ने आयोजकों पर अनावश्यक आरोप लगाना शुरू कर दिया। आरोप था कि आयोजक उनकी इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाए या फिर उनके तय किए गए नियमों के अनुसार आयोजन नहीं हुआ।
आयोजन के नियमों का पालन और असंतुष्ट मीडिया !
आयोजन के नियम पहले ही सभी प्रतिभागियों को बता दिए जाते हैं। और इन नियमों का पालन करना जरूरी होता है। फिर भी कुछ लोग इस पर असंतुष्ट नजर आए। जैसे किसी शादी में मेहमानों को बेहतरीन सुविधाएं देने के बावजूद कुछ लोग असंतुष्ट रहते हैं। यही स्थिति आईफा मीडिया गैलरी में देखने को मिली। जहां आयोजकों पर निराधार आरोप लगाए गए।
आरोप लगाने से इज्जत पर बुरा असर पड़ता है
यह सवाल उठता है कि क्या बिना पूरी जानकारी के आयोजकों पर आरोप लगाना सही है? क्या यह सही नहीं है कि जब आप असंतुष्ट होते हुए भी उसी आयोजन में शामिल होते हैं। तो क्या यह बेशर्मी की हद नहीं है?
आईफा में अगली बार नियम हो सकते है और भी सख्त !
इस अनुभव के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि आईफा के आयोजक शायद राजस्थान में इस प्रकार के विवादों के बाद यहां फिर से आयोजन करने से बचेंगे। अगर वे आयोजन करते भी हैं, तो अगली बार नियमों और व्यवस्थाओं को और भी सख्त किया जा सकता है। ताकि भविष्य में ऐसे विवादों से बचा जा सके।
संस्थानों की इज्जत का ख्याल रखें
यह जरूरी है कि हम अपने व्यवहार में समझदारी दिखाएं और दूसरों पर निराधार आरोप लगाकर उनकी मेहनत का अपमान ना करें। राजस्थान की वीर भूमि पर हो रहे इस प्रतिष्ठित आयोजन को लेकर हमें गर्व होना चाहिए और हमें समझना चाहिए कि ऐसे आयोजनों की सफलता हमारे सहयोग और जिम्मेदारी पर निर्भर करती है।