CM Vasundhara Raje’s Birthday: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का मनाया गया जन्मदिन
सादुलपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन विशेष रूप से मनाया गया। मोक्ष भूमि गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में केक काटा गया और गायों को गुड़ व तरबूज खिलाकर आयोजन को खास बनाया गया।

इस कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए वसुंधरा राजे के प्रति सम्मान और महिला समानता के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नंदलाल पुनिया, भाजपा नेत्री सुमित्रा पुनिया, प्रधान विनोद पुनिया, एडवोकेट गायत्री पुनिया, रामफल लबोरिया और प्रदीप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कौन है वसुंधरा राजे?
वसुंधरा राजे ग्वालियर के आखिरी सत्ताधारी महाराजा जीवाजीराव सिंधिया की बेटी है। राज घराने परिवार से ताल्लुक रखने वाली राजे वर्तमान में बीजेपी से झालरापाटन से विधायक और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री का पद संभाल चुकी है और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्रिमंडल में लघु उद्योग और कृषि और ग्रामीण उद्योग मंत्री बनी। इनके बेटे का नाम दुष्यंत सिंह है जो झालावाड़-बारां लोकसभा सांसद है।
वसुंधरा राजे का जन्म
वसुंधरा राजे का जन्म मुंबई में 8 मार्च 1953 में हुआ। इनके पिता महाराजा स्व. श्री जीवाजीराव सिंधिया ग्वालियर के आखिरी महाराजा थे। और माता का नाम राजमाता विजय राजे सिंधिया है। राजघराने से ताल्लुक रखने वाली राजे का एक भाई स्व. माधवराव सिंधिया और तीन बहने है। भाई माधवराव सिंधिया कांग्रेस पार्टी में मंत्री रह चुके है। और बहन पद्मावती राजे बर्मन, उषा राजे राणा और यशोधरा राजे है। यशोधरा राजे बीजेपी की मध्यप्रदेश सरकार में खेल और युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास और रोजगार मंत्री के पद पर आसीन है।