Delhi Mahila Samman Yojana 2025: दिल्ली सरकार महिला दिवस पर देगी बड़ा तोहफा: महिला समृद्धि योजना कल से होगी लॉन्च
दिल्ली की महिलाओं को महिला दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में 2500 रुपये भेजने की स्कीम कल से लॉन्च होने जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च यानी कल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ करने वाली हैं। सीएम के ऐलान के बाद इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा और वैरिफिकेशन के बाद पात्र महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आना शुरू हो जाएंगे।
योजना से जुड़ी अहम जानकारी
- रजिस्ट्रेशन के लिए 8 मार्च को लॉन्च होगा पोर्टल
महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए ई-रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए सरकार एक स्पेशल पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च करेगी, जहां वोटर कार्ड, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र अपलोड कर आवेदन किया जा सकेगा। - करीब 20 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
दिल्ली में कुल 72 लाख महिला मतदाता हैं। जिनमें से करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार लाभार्थियों की पहचान के लिए विभिन्न विभागों से डेटा एकत्र कर रही है। - जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा लॉन्च कार्यक्रम
योजना की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम में होगी। जिसमें 5,000 महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। - अगले साल बढ़ेगा बजट
योजना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, अगले साल इसका बजट बढ़ाया जाएगा। इस साल 1,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। जिससे महिलाओं को मिलने वाली सहायता में कोई बाधा नहीं आएगी।
इस योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि योजना के लिए अगले साल बजट बढ़ाया जाएगा। इस साल योजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इससे महिलाओं को पहले से मिल रही सहायता में कोई रुकावट नहीं आएगी।