Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी: 10 ग्राम गोल्ड 85,966 रुपए पर पहुंचा
आज को सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 90 रुपए बढ़कर 85,966 रुपए पर पहुंच गया है। गुरुवार को यह 85,876 रुपए था। 19 फरवरी को सोना अपने ऑलटाइम हाई 86,733 रुपए पर पहुंचा था।

चांदी के दाम में भी उछाल
एक किलो चांदी 336 रुपए महंगी होकर 96,796 रुपए प्रति किलो हो गई है। गुरुवार को यह 96,460 रुपए थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों में सोने की कीमतें (10 ग्राम)
- दिल्ली: 22 कैरेट – 80,050 रुपए | 24 कैरेट – 87,310 रुपए
- मुंबई: 22 कैरेट – 79,900 रुपए | 24 कैरेट – 87,160 रुपए
- कोलकाता: 22 कैरेट – 79,900 रुपए | 24 कैरेट – 87,160 रुपए
- चेन्नई: 22 कैरेट – 79,900 रुपए | 24 कैरेट – 87,160 रुपए
इस साल अब तक 9,804 रुपए महंगा हुआ सोना
1 जनवरी 2025 से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए से बढ़कर 85,966 रुपए हो गया है। इस दौरान इसकी कीमत 9,804 रुपए बढ़ी है। वहीं, चांदी भी 86,017 रुपए से 10,779 रुपए महंगी होकर 96,796 रुपए पर पहुंच गई है। पिछले साल (2024) सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है, जिसे HUID (हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) कहते हैं। यह अल्फान्यूमेरिक फॉर्मेट में होता है, जैसे – AZ4524। हॉलमार्किंग से सोने की शुद्धता की पहचान की जा सकती है।