Biggest Mayra in Rajasthan: राजस्थान में अब तक का सबसे बड़ा मायरा भरा: सवा किलो सोना, डेढ़ करोड़ नकद और 10 करोड़ की जमीन
मेड़ता सिटी के शेखासनी गांव मॆं भरा गया यह मायरा संभवतया मारवाड़ का अब तक का सबसे बड़ा मायरा है। यह मायरा भरा है मेड़तासिटी के बेदावड़ी निवासी रामलाल और तुलछाराम फरड़ोदा ने………………..

देशभर में प्रसिद्ध राजस्थान के नागौर जिले का मायरा एक फिर जबर्दस्त चर्चा में है। यहां इस बार दो कारोबारी भाइयों ने अपनी बेटी के बेटों (दोहितों) की शादी में 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का मायरा (भात) भरा है। यह मायरा सोशल मीडिया में छाया गया है। दोनों भाइयों ने अपनी बेटी को 1.31 करोड़ रुपये कैश और करीब 12 करोड़ की जमीन गिफ्ट की है। इसके साथ ही सोने चांदी के गहनों से लाद दिया। इसे नागौर का अब तक के सबसे बड़े मायरा बताया जा रहा है।
नागौर में शादी में बहन के यहां मायरा (भात) भरने में नागौर जिले के जाटों का कोई सानी नहीं है। बेदावड़ी गांव के दो व्यापारी भाइयों रामलाल-तुलछाराम फड़ौदा ने बुधवार को अपने भांजे इन्द्रराज की शादी में शेखासनी निवासी बहन संतोष देवी और बहनोई राजूराम बेड़ा के यहां कुल 14 करोड़ रुपए का मायरा भरा।
13 करोड़ 71 लाख रुपये का रिकॉर्ड तोड़ मायरा भरा
मायरा में 1.31 करोड़ रुपए नकद, सवा किलो सोना, 5 किलो चांदी और 80 बीघा खेत की जमीन, 6 प्लॉट सहित 2 बड़े वाहन दिए हैं। नागौर जिले का अब तक का यह सबसे बड़ा मायरा बताया जा रहा है। यह मायरा पूरे मेड़ता क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। आईआईटी के छात्र इन्द्रराज की गुरुवार को शादी है।
मायरे में क्या क्या दिया……………..
- 10.25 करोड़ रुपए की 80 बीघा जमीन और 6 प्लॉट।
- 1 करोड़ 31 लाख रुपए नकद।
- 1 करोड़ 51 लाख रुपए के सवा किलो सोने के जेवरात।
- 15 लाख के कपड़े।
- 11 लाख के चांदी के जेवरात।
- 13 लाख की एक लक्जरी कार।
- 7 लाख का ट्रैक्टर मय ट्रॉली।
क्या होता है मायरा?
राजस्थान की संस्कृति में मायरा (जिसे भात भी कहते हैं) एक महत्वपूर्ण रस्म है। जब बहन के बच्चों की शादी होती है। तो ननिहाल पक्ष की ओर से यह रस्म निभाई जाती है। इसमें बहन के परिवार को आर्थिक सहायता, उपहार और अन्य सामग्रियां दी जाती हैं। मायरे में बहन के ससुराल पक्ष के लिए भी कपड़े और गहने दिए जाते हैं।