UP Assembly Session 2025: औरंगजेब की तारीफ करना पड़ा महंगा: सपा विधायक अबू आजमी के खिलाफ FIR, विधानसभा से सस्पेंड
क्रूर मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने वाले महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी फंस गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। वहीं उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही से सस्पेंड कर दिया गया।

साथ ही बता दे की उत्तर प्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधान परिषद में महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी के बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी को अबू आजमी के बयान का खंडन करना चाहिए। उस कम्बख्त को पार्टी से निकाल दीजिये। नहीं तो उत्तर प्रदेश ले आइए इलाज हम कर देंगे।
योगी ने कहा की ‘समाजवादी पार्टी औरंगजेब को नायक मानती है। समाजवादी पार्टी का अपने विधायक पर नियंत्रण नहीं है। औरंगजेब ने भारत की आस्था पर प्रहार किया था। सपा भारत के विरासत पर गौरव की अनुभूति नही करती। कम से कम जिनके नाम पर राजनीति करती है उन्हीं की बातों को मान ले। डॉक्टर लोहिया ने कहा था कि भारत की संस्कृति के भगवान राम कृष्ण व शंकर आधार हैं। आज समाजवादी पार्टी डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों से दूर चली गई है। आज इन्होंने अपना आदर्श औरंगजेब को मान लिया है।
‘समाजवादी पार्टी औरंगजेब को नायक मानती है। समाजवादी पार्टी का अपने विधायक पर नियंत्रण नहीं है। औरंगजेब ने भारत की आस्था पर प्रहार किया था। सपा भारत के विरासत पर गौरव की अनुभूति नही करती। कम से कम जिनके नाम पर राजनीति करती है उन्हीं की बातों को मान ले। डॉक्टर लोहिया ने कहा था कि भारत की संस्कृति के भगवान राम कृष्ण व शंकर आधार हैं। आज समाजवादी पार्टी डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों से दूर चली गई है। आज इन्होंने अपना आदर्श औरंगजेब को मान लिया है।
कुंभ को लेकर क्या बोले सीएम योगी?
उन्होंने विधान परिषद में अपने भाषण के दौरान कहा कि महाकुंभ आज हर उस व्यक्ति के मन मस्तिष्क में छा गया है। जो लंबे समय तक दुनिया को आकर्षित करेगा। लोगों की अपनी भावनाएं हो सकती हैं। हम किसी पर अपनी बात थोप नहीं सकते। जब महाकुंभ हो रहा था तो कई पार्टियों के नेता थे जो अनर्गल प्रलाप कर रहे थे। लेकिन हम इनसे इतर मौन रहकर अपना दायित्व निभा रहे थे।
सीएम ने कहा कि कुंभ के बारे में चर्चा वही कर सकता है जिसने इस आयोजन में भाग लिया होगा। भगवान श्रीकृष्ण ने भगवत गीता में कहा कि मुझे जो जिस रूप में स्मरण करता है उसी रूप में मैं दिखाई देता हूं। यह पहला आयोजन है जिसको दुनिया की मीडिया ने सराहा।