Today Gold Price: सोने-चांदी के दाम में तेजी: 24 कैरेट गोल्ड 114 रुपए महंगा, चांदी 492 रुपए चढ़ी
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 114 रुपए बढ़कर 86,546 रुपए पर पहुंच गया है। मंगलवार को सोने का दाम 86,432 रुपए पर था।

19 फरवरी को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 492 रुपए चढ़कर 95,785 रुपए प्रति किलो हो गई है।
वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 492 रुपए चढ़कर 95,785 रुपए प्रति किलो हो गई है। कल चांदी का भाव 95,293 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 86110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 79276 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 64910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 50629 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी। वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है-