Congress MLA’s allegation On Rashmika Mandana: रश्मिका मंदाना पर कांग्रेस विधायक का आरोप: कन्नड़ भाषा और कर्नाटक के अपमान का मामला गरमाया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं। कांग्रेस विधायक ने उन पर कर्नाटक और कन्नड़ भाषा के अपमान का आरोप लगाया है।

विधायक का कहना है कि रश्मिका मंदाना ने बेंगलुरु में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने से इनकार कर दिया। जबकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ सिनेमा से की थी। इस बयान के बाद रश्मिका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, वहीं उनकी टीम ने इन आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है।
विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
दरअसल, कुछ समय पहले बेंगलुरु में एक बड़े फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ था। जिसमें रश्मिका मंदाना को भी आमंत्रित किया गया था। आरोपों के मुताबिक उन्होंने यह कहते हुए इस फेस्टिवल में शामिल होने से इनकार कर दिया कि वह हैदराबाद की हैं, जबकि उनका करियर कन्नड़ सिनेमा से शुरू हुआ था। कांग्रेस विधायक ने इस पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि रश्मिका को कर्नाटक और कन्नड़ भाषा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि क्या हमें उन्हें सबक नहीं सिखाना चाहिए?
बता दे की विवाद बढ़ने पर रश्मिका मंदाना के करीबी सूत्र ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, जिन खबरों में ये दावा किया जा रहा है कि रश्मिका ने बैंगलोर फिल्म फेस्टिवल में जाने से इनकार किया और राज्य सरकार पर गलत बयान दिए, वो पूरी तरह से गलत हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है।
विधायक बोले- पब्लिकली डॉक्यूमेंट दिखाऊंगा
रश्मिका की टीम की सफाई आने के बाद भी विवाद कम नहीं हुआ। अब कांग्रेस विधायक ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है, मैं इसे चुनौती देता हूं। हमने रश्मिका को इनवाइट किया था और उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। हम इसका डॉक्यूमेंट पब्लिकली जारी करेंगे। इस मामले में बीजेपी विधायक राजीव चंद्रशेखर रश्मिका मंदाना के सपोर्ट में उतरे हैं। उन्होंने एक पोस्ट जारी कर कांग्रेस विधायक को जमकर फटकार लगाई है।
इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी रश्मिका मंदाना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग उनके समर्थन में हैं तो कुछ लोग उनके खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।