Uttarakhand Avalanche News Updates: चमोली में एवलांच में बड़ा हादसा: 50 लोगों का रेस्क्यू, 5 की तलाश जारी
उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में 28 फरवरी सुबह 7:15 बजे एवलांच आया। जिसमें 55 लोग फंस गए। अब तक 50 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जबकि 5 की तलाश जारी है। हादसे में अब तक 2 मौतों की खबर है। जिसमें से चमोली DM संदीप तिवारी ने एक मौत की पुष्टि की है।

अब तक 27 मजदूरों को जोशीमठ के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें AIIMS ऋषिकेश शिफ्ट किया जा सकता है। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के 4 हेलिकॉप्टर के अलावा ITBP, BRO, SDRF और NDRF के 200 से ज्यादा जवान जुटे हुए हैं। घटना बद्रीनाथ से 3 किलोमीटर दूर माणा गांव में हुई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह घटनास्थल का दौरा कर मजदूरों से मुलाकात की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CM से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया।
इस बीच बीआरओ के अधिशासी अभियंता सीआर मीना ने बताया कि मौके पर 57 मजदूर मौजूद हैं। तीन से चार एंबुलेंस भी भेजी गई हैं, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण बचाव दल को वहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हादसे का सीएम धामी ने लिया संज्ञान
चमोली हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।
बता दें पहाड़ी क्षेत्रों में दो दिन से मौसम खराब है। जिसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तो निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी से ठंड का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है। यहां आईटीबीपी के साथ पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। जवानों को भारी ठंड में पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। यहां तीन से चार इंच तक बर्फ जम चुकी है। केदारनाथ धाम के अलावा मदमहेश्वर व तुंगनाथ धाम में भी बर्फबारी हो रही है।
देखिए हादसे की तस्वीरें………………………

