Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: 10 ग्राम सोना 909 रुपए सस्ता
सोने-चांदी की कीमतों में आज 27 फरवरी को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 909 रुपए घटकर 85,738 रुपए हो गया है। कल सोना 86,647 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इससे पहले 19 फरवरी को सोना 86,733 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंचा था।

चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। एक किलो चांदी का दाम 45 रुपए घटकर 95,725 रुपए हो गया है। कल यह 95,769 रुपए प्रति किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था।
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 27 फरवरी को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 909 रुपए गिरकर 85,738 रुपए पर आ गया है। कल सोने का दाम 86,647 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।
वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 45 रुपए गिरकर 95,725 रुपए प्रति किलो पर आ गई। कल चांदी का भाव 95,769 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
सोने में तेजी के 4 कारण
- ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
- डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
- महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
- शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।
इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और गोल्ड ETF में निवेश बढ़ने से सोने की मांग में इजाफा हो रहा है। अमेरिका और UK में ब्याज दरों में संभावित कटौती और भू-राजनीतिक तनाव के कारण इस साल सोना 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है, जिसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहते हैं। यह अल्फान्यूमेरिक फॉर्मेट में होता है, जैसे AZ4524। हॉलमार्किंग से सोने की शुद्धता की सही जानकारी मिलती है।