Mann Ki Baat: PM मोदी ने नारी शक्ति को किया नमन: महिला दिवस पर खास पहल की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 119वें एपिसोड में स्पेस सेक्टर और नारी शक्ति का जिक्र किया। उन्होंने कहा- हर तरफ चैंपियंस ट्रॉफी और क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का महत्व क्या होता है ये सब जानते हैं। भारत ने स्पेस में जो सेंचुरी लगाई है, उसका अलग महत्व है।
फाइल फोटो
महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। देश की मातृशक्ति ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई है। इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी।
प्रधानमंत्री ने अपने 30 मिनट के प्रोग्राम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खेलो इंडिया, वन्य जीवों और फिटनेस जैसे मुद्दों पर भी बात की। मन की बात कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को लाइव होता है। पिछले महीने 26 जनवरी की वजह से PM का प्रोग्राम एक हफ्ते पहले प्रसारित हुआ था।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत के विकास में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महिलाओं की भूमिका का उल्लेख करते हुए हंसा मेहता जी के योगदान को याद किया। पीएम मोदी ने कहा, हंसा मेहता जी ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका मानना था कि तिरंगे के केसरिया रंग में नारी शक्ति की भावना समाहित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया था कि हमारी महिलाएं भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने में अहम योगदान देंगी और आज उनकी बात सच साबित हो रही है। आप किसी भी क्षेत्र में देखें, महिलाएं हर जगह आगे बढ़ रही हैं।
प्रधानमंत्री ने विज्ञान, खेल, राजनीति, उद्यमिता और रक्षा क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत में अब महिलाएं फाइटर पायलट बन रही हैं, स्पेस मिशनों का नेतृत्व कर रही हैं और वैश्विक मंचों पर देश का नाम रोशन कर रही हैं।
अपने संदेश के अंत में पीएम मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को सलाम करें और उनके योगदान का सम्मान करें। उन्होंने कहा, अदम्य नारी शक्ति की कहानियां न केवल हमें प्रेरित करेंगी बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी मदद करेंगी। आइए। इस महिला दिवस पर हम सभी मिलकर महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाएं, उनका सम्मान करें और उनके अदम्य साहस को नमन करें।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने विज्ञान, खेल, उद्यमिता और रक्षा क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब भारतीय महिलाएं फाइटर पायलट बन रही हैं। स्पेस मिशनों का नेतृत्व कर रही हैं और वैश्विक मंचों पर देश का गौरव बढ़ा रही हैं।
Video Player
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found