Kota News: कोटा के सिमलिया में अमोनिया गैस रिसाव: 16 बच्चे प्रभावित, 9 अस्पताल में भर्ती
कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में गड़ेपन के सरकारी विद्यालय में निकटवर्ती फैक्ट्री से अमोनिया गैस रिसाव होने के मामले में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। चिंता की कोई बात नहीं है। कुल 16 बच्चे गैस से प्रभावित हुए थे जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इनमें से अधिकांश को छुट्टी दे दी गई है। केवल 9 बच्चे जिनमें आठ लड़कियां और एक लड़का कोटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। गैस के प्रभाव में आने वाले व्यक्ति को 48 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा जाता है। इसलिए बच्चों को वहां रखा गया है।
शिक्षा विभाग पूरी तरह से पीड़ित बच्चों के अभिभावकों के साथ है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी समेत तमाम अधिकारी बच्चों को संभाल रहे हैं। मेरी जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा पीड़ित बच्चों को अस्पताल में निरंतर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
ईश्वर का आशीर्वाद है कि सभी बच्चे सकुशल है और कोई चिंता का विषय नहीं है। मैं प्रभु से कामना करता हूं शीघ्र ही अस्पताल में भर्ती सभी बच्चे सकुशल अपने घर लौटेंगे। गैस रिसाव की घटना दुखद है और चिंता का विषय है। इस मामले की पूरी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसको बक्शा नहीं जाएगा। यदि कंपनी की लापरवाही से गैस रिसाव हुआ है,तो कंपनी के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।