Change in weather of Rajasthan: राजस्थान के मौसम में बदलाव: दिन में बढ़ी गर्मी लेकिन सुबह-शाम बरकरार है ठंड
राजस्थान में मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगा है, जबकि सुबह और शाम अब भी ठंड बरकरार है।

राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है और कुछ शहरों में दिन का तापमान और बढ़ सकता है।
बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान
बीते 24 घंटों में बाड़मेर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। जहां अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो औसत से 4 डिग्री अधिक था। यहां दिनभर तेज धूप से गर्मी का अहसास हुआ। इसी तरह, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, जालोर और डूंगरपुर में भी गर्मी महसूस की गई। जहां अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
राजस्थान के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा:
- जालोर – 32.1 डिग्री सेल्सियस
- डूंगरपुर – 31 डिग्री सेल्सियस
- जोधपुर – 31.2 डिग्री सेल्सियस
- चित्तौड़गढ़ – 31.5 डिग्री सेल्सियस
- जैसलमेर – 30.4 डिग्री सेल्सियस
- प्रतापगढ़ – 31.4 डिग्री सेल्सियस
- दौसा – 29.9 डिग्री सेल्सियस
- बीकानेर – 29.8 डिग्री सेल्सियस
- उदयपुर – 29.9 डिग्री सेल्सियस
- भीलवाड़ा – 29.6 डिग्री सेल्सियस
- अजमेर – 28.8 डिग्री सेल्सियस
- चूरू-धौलपुर – 29 डिग्री सेल्सियस
- करौली – 28.7 डिग्री सेल्सियस
- जयपुर – 28 डिग्री सेल्सियस
रात में अब भी ठंड, कई जगह तापमान 10 डिग्री से नीचे
हालांकि दिन में गर्मी बढ़ी है। लेकिन सुबह और रात के समय अब भी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। राज्य के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
मुख्य शहरों का न्यूनतम तापमान:
- हनुमानगढ़ – 6.3 डिग्री सेल्सियस
- जालोर – 7.8 डिग्री सेल्सियस
- करौली – 5.6 डिग्री सेल्सियस
- माउंट आबू – 4 डिग्री सेल्सियस
- दौसा – 5.4 डिग्री सेल्सियस
- सिरोही – 7.6 डिग्री सेल्सियस
- धौलपुर – 8.3 डिग्री सेल्सियस
- बारां – 6.9 डिग्री सेल्सियस
- चित्तौड़गढ़ – 7.2 डिग्री सेल्सियस
- भीलवाड़ा – 7 डिग्री सेल्सियस
- पिलानी-अलवर – 8.2 डिग्री सेल्सियस
अगले कुछ दिनों का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, राजस्थान में 13 फरवरी तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा। इस दौरान दिन और रात के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। दिन के समय गर्मी बढ़ने लगेगी। जबकि सुबह और रात की ठंड धीरे-धीरे कम होगी। अगले 2-3 दिनों में कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना है।