BJP Returns To Power in Delhi After 27 Years: दिल्ली की सत्ता में भाजपा की 27 साल बाद वापसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5.30 बजे दिल्ली में भाजपा मुख्यालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5.30 बजे दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। वे यहां दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव, महाराष्ट्र-हरियाणा सहित दूसरे चुनाव में पार्टी जीत के बाद भी उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।
दिल्ली की सत्ता में भाजपा की 27 साल बाद वापसी हुई है। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 48 सीटें हासिल कीं हैं। वहीं, AAP के हिस्से केवल 22 सीटें आईं।
AAP के प्रमुख चेहरों को हार का सामना करना पड़ा है, इनमें पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अवध ओझा शामिल हैं।