Colonel Laxman Singh Rathore Passes Away At The Age of 84: कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ का 84 वर्ष की आयु में निधन: 7 फरवरी को होगा अंतिम संस्कार
जयपुर भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ का गुरुवार दोपहर 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने जयपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया पर साझा की। उनका अंतिम संस्कार 7 फरवरी 2025 को पांच्यावाला, जयपुर में किया जाएगा।

कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने भारतीय सेना में दीर्घकाल तक सेवा कर देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श, शिक्षा और मार्गदर्शन ने न केवल उनके परिवार बल्कि समाज को भी प्रेरित किया।
अपने पिता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, “उनकी शिक्षा, आदर्श और आशीर्वाद सदैव मुझे कर्तव्यपथ पर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि मेरे पूज्य पिताजी की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
