Budget 2025: दुलारी देवी की दी हुई साड़ी पहन वित्त मंत्री ने पेश किया बजट: कौन है दुलारी देवी?
वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट 2025 पेश करते समय दुलारी देवी की उपहार में दी हुई मधबुनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनीं। यह कोई आम साड़ी नहीं है। इसे दुलारी देवी ने खुद बनाया है। वो भी पूरे दिल से………………..

भारत का आज यानी 1 फरवरी को आम बजट पेश होगा। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट 2025 पेश करने पहुंचीं। तो उनकी साड़ी ने सभी की निगाहें अपनी ओर खींची। उन्होंने मधुबनी कला से सजी क्रीम रंग की एक खास साड़ी पहनी थी। वित्त मंत्री की ये साड़ी इसीलिए और भी ज्यादा खास है क्योंकि यह न सिर्फ भारत की कला को पेश करती है। बल्कि इसको बिहार की मशहूर मधुबनी चित्रकार पद्मश्री दुलारी देवी ने तैयार किया है।
कौन है दुलारी देवी?
दुलारी देवी को साल 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। बिहार में मधुबनी कला की रक्षा और संरक्षण के लिए ये सम्मान उनको मिला था। दुलारी देवी मधुबनी के रांटी गांव की रहने वाली हैं। दुलारी देवी का जन्म दलित जाति में हुआ था। नकी कोई औपचारिक शिक्षा नहीं थी। लेकिन मधुबनी पेंटिंग कलाकार महासुंदन देवी के घर में घरेलू नौकरानी के रूप में काम करते हुए उन्होंने मधुबनी पेंटिंग सीखी। महासुंदरी देवी ने दुलारी को एक अन्य कलाकार से मिलवाया। दुलारी देवी की ज्यादातर मधुबनी पेंटिंग से बना था। जिसे मिथिला कला भी कहा जाता है।
कैसे बनाते मिथिला पेंटिंग साड़ी
मिथिला पेंटिंग साड़ी बनाना आसान नहीं है। दअरसल, एक सिंपल सफेद साड़ी पर कलाकारों द्वारा दिन रात मेहनत करने पर एक पूरी साड़ी तैयार करने में 8-10 दिन का समय लगता है। बहुत ही महीन काम होता है। आंख और हाथ दोनों का फोकस एक साथ करना होता हैं और धैर्य की आवश्यकता होती है। कलर से साड़ी पर पहले बॉर्डर बनते है। मछली और मोर का डिजाइन जरूरी होता है। साथ ही पंखुड़ी पत्तियों पर रंग भरा जाता है और फिर उसे तैयार किया जाता है। मिथिलांचल में मिथिला पेंटिंग में मोर मछली, राम सीता, राधा कृष्ण, रामायण काल से जुड़े दृश्य का दर्शाया जाता है।
मधुबनी आर्ट साड़ी की कीमत
जितनी मेहनत लगता है उस हिसाब से कीमत भी होती है। कम वर्क हो तो एक साड़ी की कीमत 5000 भी होता है। ज्यादा कलाकारी की होगी तो 10000, 20 हजार भी कीमत होता है। एक बार रंग चढ़ गया तो कभी कलर खराब नहीं होता है बल्कि साड़ी फट सकती है लेकिन रंग नहीं उतरता है। यह सूती, सिल्क, तैत पेपर सिल्क हर कपड़े पर की जाती है और देखने में बेहद ही आकर्षक होता हैं।