NEET-UG 2025: नई गाइडलाइंस जारी: परीक्षा पैटर्न में बदलाव और APAAR ID को लेकर अहम जानकारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2025 एग्जाम पैटर्न के लिए एक नोटिस जारी किया है। नए नोटिस के मुताबिक अब एग्जाम फॉर्मेट में सेक्शन ‘B’ नहीं होगा।

NTA नोटिस के मुताबिक, अब क्वेश्चन पेपर पैटर्न और एग्जाम टाइम कोविड-19 के पहले वाले फॉर्मेट में होगा। बता दें कि कोविड से पहले एग्जाम फॉर्मेट में सेक्शन B नहीं था। साथ ही, परीक्षा का टोटल टाइम 180 मिनट था। अब इसे फिर इसी फॉर्मेट में लिया जाएगा।
पुराने पैटर्न के मुताबिक कुल 180 कंपलसरी क्वेश्चन होंगे। जिनमें से फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 सवाल पूछे जाएंगे। 90 सवाल बायोलॉजी सेक्शन से होंगे। कोविड-19 के बाद दिया जाने वाला समय हटाया जाएगा। पहले 3 घंटे 30 मिनट का समय कैंडिडेट्स को दिया जाता था।
क्वेश्चन पेपर पैटर्न
- कुल 180 कंपलसरी सवाल होंगे।
- फिजिक्स और केमिस्ट्री में 45-45 सवाल होंगे।
- बायोलॉजी में 90 सवाल पूछे जाएंगे।
- परीक्षा की कुल टाइम 180 मिनट (3 घंटे) होगी।
- रजिस्ट्रेशन के लिए अब APAAR ID जरूरी नहीं
APAAR ID अब NEET-UG 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए कंपलसरी नहीं है। इससे पहले, NTA ने 14 जनवरी 2025 को एक नोटिस जारी किया था जिसमें APAAR ID को लिंक करने की सलाह दी गई थी। जो आधार कार्ड से संबंधित है। APAAR ID छात्रों के अकादमिक रिकॉर्ड और परफॉर्मेंस को डिजिटल रूप से सहेजने का काम करती है। अब इसे NEET-UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन में जरूरी नहीं रखा गया है। APAAR ID के जरिए छात्रों की पहचान और जानकारी को आसानी से वेरिफाई किया जा सकता है।
NTA ने अपनी वेबसाइट पर आधार लिंकिंग की प्रक्रिया के बारे में स्टेप-बाई-स्टेप वीडियो भी जारी किया है। जिससे कैंडिडेट्स को इस प्रक्रिया में कोई परेशानी नहीं होगी। कैंडिडेट्स के लिए NTA ने स्टेप-बाई-स्टेप आधार लिंक के लिए एक वीडियो भी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर डाला है। इसकी मदद से कैंडिडेट्स वीडियो ट्यूटोरियल ले सकते सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट apaar.education.gov.in पर भी जा सकते हैं।