Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर: कई जिलों में हल्की बारिश: आज करौली, भरतपुर में ओले गिरने का अलर्ट
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार (23 जनवरी) को कई जिलों में हल्की बरसात हुई। मौसम बदलने से तापमान में फिर से गिरावट की आशंका बढ़ गई है।

इससे पहले बुधवार को जयपुर, अलवर, सीकर समेत कुछ जिलों में बादल छाए। लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञों ने अब राज्य में सर्दी के फिर से बढ़ने की संभावना जताई है।
तेज सर्दी का दौर 30 जनवरी तक रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर संभाग को जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में मौसम साफ रहा और धूप रही।
जयपुर में कल अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 23, पिलानी में 23.3 और नागौर में 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में दिनभर आसमान साफ रहने के बाद देर शाम को मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ और शाम को बादल छाए।आज इन जिलों में अलर्ट
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा और धौलपुर जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
24 जनवरी से राजस्थान में मौसम साफ रहने और धूप निकलने के साथ तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। वहीं उत्तर से आने वाली हवाओं का प्रभाव भी बढ़ेगा। जिससे सुबह-शाम सर्दी फिर से तेज हो सकती है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
माउंट आबू में 2.4 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 5.8 डिग्री सेल्सियस
लूणकरणसर में 6.4 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 7.3 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 7.6 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 7.8 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 8.2 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर में 8.2 डिग्री सेल्सियस
नागौर में 8.8 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 9.5 डिग्री सेल्सियस
करौली में 9.7 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 9.8 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 10.1 डिग्री सेल्सियस
दौसा में 10.6 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 11.9 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 11.7 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 11.7 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 12.2 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 12.3 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 13.0 डिग्री सेल्सियस
फलोदी में 13.3 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 13.6 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 14.0 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 14.2 डिग्री सेल्सियस
जालोर में 14.5 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 14.6 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 15.5 डिग्री सेल्सियस