Rain Alert In Rajasthan Today: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव: 8 जिलों में बादल और बारिश का अलर्ट
राजस्थान में आज एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा। जिससे प्रदेश के 8 जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही दो स्थानों पर घना कोहरा छाने का अनुमान है। विक्षोभ के प्रभाव से 23 जनवरी को उत्तर-पूर्वी जिलों में कोहरा छाने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में डूंगरपुर, बाड़मेर, जोधपुर और जालोर में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। चित्तौड़गढ़ जिले में सबसे अधिक तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
राजस्थान में आज एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसके असर से प्रदेश के 8 जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
इसके साथ ही दो जगह घना कोहरे छाने की भी संभावना है। इस सिस्टम के जाने के बाद प्रदेश में 23 जनवरी को उत्तर-पूर्वी जिलों में कोहरा छा सकता है।
30 डिग्री तक पहुंचा दिन का तापमान
पिछले 24 घंटे में डूंगरपुर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर में कल अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान कल 29.9 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ जिले में दर्ज हुआ।
जोधपुर, जालोर, बाड़मेर, कोटा, जयपुर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से इन शहरों में सर्दी का असर कम हो गया। इन शहरों में कल न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ
24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म व फतेहपुर सबसे ठंडा रहा। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं फतेहपुर में निम्नतम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश के अन्य शहरों के तापमान की बात करें तो अजमेर में अधिकतम तापमान 26.9 व न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 24.4 व न्यूनतम 11.4 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 26.4 व न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम तापमान 26.6 व न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 24 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री, चूरू में अधिकतम 25.2 व न्यूनतम 7.3 डिग्री दर्ज किया गया।