The Dhoodha Talks-2025: जयपुर में शुरू हुआ ‘द ढूंढाड़ टॉक्स-2025: सीतापुरा में आयोजित होगा दो दिवसीय कार्यक्रम
जयपुर में आज से दो दिवसीय ‘द ढूंढाड़ टॉक्स-2025’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सीतापुरा स्थित पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित होगा।

कार्यक्रम की थीम ‘राष्ट्रहितम मम कर्तव्यम’ Rashtrahitam mam kartavyam रखी गई है। आयोजकों ने इसे युवाओं, मातृ शक्ति और प्रबुद्धजनों का ‘महाकुंभ’ ‘Mahakumbh’ बताया है। कार्यक्रम में देशभर के जानी-मानी हस्तियां और विशेषज्ञ शामिल होंगे। आठ संवाद सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कॉलेज विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं और प्रमुख प्रकाशनों की 15 हजार से अधिक पुस्तकों की स्टॉल कार्यक्रम के आकर्षण रहेंगे।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. बुद्धिप्रकाश शर्मा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि 17 जनवरी सुबह 9ः30 बजे उद्घाटन समारोह होगा। स्व की ओर भारत थीम आधारित प्रथम सत्र में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी संबोधित करेंगे।
पहले दिन का कार्यक्रम
- शुक्रवार सुबह 9:30 बजे उद्घाटन सत्र ‘स्व की ओर भारत’ India towards itself’ से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसे राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी संबोधित करेंगे।
- इसके बाद, ‘डीप स्टेट, सांस्कृतिक मार्क्सवाद और वोकिज्म’ विषय पर दूसरा सत्र आयोजित होगा। जिसमें आर्गनाइजर मैगजीन के संपादक प्रफुल केतकर विचार साझा करेंगे।
- तीसरे सत्र का विषय ‘डेटिंग ऐप, फिल्म और युवा’ रहेगा। इस सत्र में दीपिका नारायण भारद्वाज, सूर्यपाल सिंह और अशोक चौधरी अपने अनुभव और विचार प्रस्तुत करेंगे।
- दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा। इसमें जसराज बैंड और गायक रेपरिया बालम अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
दूसरे दिन का कार्यक्रम
- शनिवार सुबह 10 बजे ‘आधी आबादी पूरा कर्तव्य’ Half the population fulfills its duty सत्र से दिन की शुरुआत होगी। इस सत्र को लेखिका शेफाली वेद्य, अधिवक्ता चारु प्रज्ञा और सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी संबोधित करेंगी।
- इसके बाद में ‘राजस्थानी संस्कृति हमारा गौरव’ Rajasthani culture is our pride’ विषय पर चर्चा होगी। इसमें लेखक राजवीर सिंह चकलोई और श्याम सिंह संवाद करेंगे।
- ‘स्व रोजगार की ओर बढ़ता युवा (Youth moving towards self employment) सत्र आयोजित होगा। इसमें सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ पुनीत मित्तल, शशिकांत सिंघी और रूमा देवी शामिल होंगे।
- कार्यक्रम का अंतिम सत्र ‘भारत का बदलता वैचारिक परिदृश्य’ ‘India’s changing ideological landscape’ होगा। इस सत्र में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, एयू बैंक के संस्थापक संजय अग्रवाल और जसवंत खत्री विचार साझा करेंगे।